मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप- भाजपा गिराना चाहती है सरकार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त कर कमलनाथ सरकार को गिराना चाहती है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में मंत्री रहे दो भाजपा नेता विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त कर कमलनाथ सरकार को गिराना चाहती है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में मंत्री रहे दो भाजपा नेता विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा को विपक्ष की भूमिका पच नहीं रही है इसलिए वह हॉर्स ट्रेडिंग करके सत्ता में वापस आना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह आरोप लगाया है कि कलमनाथ सरकार के पास बहुमत नहीं है। दिग्विजय ने इस आरोप के जवाब में कहा,ऐसा कहकर शिवराज सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को कटघरे में खड़ा कर दिया है क्योंकि उन्होंने ही बहुमत के आधार पर कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।
कांग्रेस को राष्ट्र गीत के गायन में आती है शर्म, मैं गाऊंगा वंदे मातरम्: शिवराज सिंह चौहान
दिग्विजय ने यह भी कहा कि शिवराज सरकार में मंत्री रहे तीन भाजपा नेता कांग्रेस सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह का नाम लेकर कहा, ये लोग निर्दलीय और एसपी-बीएसपी विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के भी कुछ विधायकों को लालच देने की कोशिश की जा रही है।
कांग्रेस के कुछ विधायकों को 25 करोड़ तक का ऑफर
दिग्विजय के मुताबिक, भाजपा के नेता विधायकों को दस से पच्चीस करोड़ तक का ऑफर दे रहे हैं। कांग्रेस नेता का यह भी कहना है, दरअसल, भाजपा के नेता सत्ता के बिना रह नहीं पा रहे हैं इसलिए वे एक चुनी हुई, बहुमत वाली सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों की नाराजगी के चलते प्रदेश में ऐसी अटकलें चल रही हैं कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ सकती है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार का ऐलान, एसी-एसटी पर दर्ज केस होंगे वापस
कमलनाथ सरकार में दिग्विजय की बड़ी हिस्सेदारी है। उनके बेटे सहित दस समर्थकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जहां तक सदन में संख्या का सवाल है 230 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के कुल 114 सदस्य हैं।
एसपी-बीएसपी और निर्दलीय मिलाकर 7 सदस्य कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं। जबकि भाजपा के 109 सदस्य हैं। बहुमत का अंतर कम होने की वजह से कमलनाथ सरकार को लेकर अटकलें चल रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- digvijay singh bjp wants to unstable kamal nath government mla horse trading kamal nath government shivraj govt horse trading kalam nath digvijay singh aallegation anandiben patel narottam mishra bhupendra singh haribhoomi haribhumi 4 Janwari 2019 दिग्विजय सिंह भाजपा कमलनाथ सरकार को गिराना चाहती है विधायकों की खरीद फरोख्त कमलनाथ सरकार शिव�