बीजेपी में शोक की लहर, सीएम के प्रोग्राम में भाजपा नेता की हार्ट अटैक से मौत
भाजपा जिलाध्यक्ष राजा दुबे के निधन पर गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में सीएम शिवराज सिंह चौहान की विकास यात्रा के दौरान आयोजित सभा के लिए बनाए गए मंच पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजा दुबे को अचानक चक्कर आ गया और वह मंच पर ही गिर पड़े। इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाने पर उनकी मौत हो गई।
बता दें कि शनिवार को सीएम की बंडा में सभा थी। भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक, बंडा में सभा चल रही थी। मंच पर सीएम पहुंचे नहीं थे, तभी राजा दुबे को अचानक चक्कर आया और वह मंच पर ही गिर पड़े। मंच पर मौजूद नेताओं ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
#MadhyaPradesh: Sagar district BJP President Raja Dubey suffered a heart attack during an event of CM Shivraj Singh Chouhan in Banda and later died in a hospital earlier today. pic.twitter.com/dJzPszDZQJ
— ANI (@ANI) November 25, 2017
यह भी पढ़ें- करेल लव जिहाद केस: हादिया पहुंची दिल्ली, कहा- धर्म बदलने को किसी ने नहीं किया मजबूर
मंच पर जैसे ही जिलाध्यक्ष राजा दुबे गिरे तो कारकेट में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने वहीं अपने स्तर पर प्रयास शुरू किए, तबीयत नाजुक होने पर उन्हें बंडा हॉस्पिटल ले जाकर उपचार दिया गया।
लेकिन राजा दुबे की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सागर श्री हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है।
मंत्री गोपाल भार्गव ने की निधन की पुष्टि
राज्य सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजा दुबे का निधन हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मंत्री गोपाल भार्गव राजा दुबे के निधन को पार्टी और समाज के लिए बड़ी क्षति बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजा दुबे के निधन पर गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंह ने कहा, 'राजा दुबे से मेरे छोटे भाई के संबंध थे। वह हमेशा मेरे सुख-दुख के साथी रहे हैं। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति है।'
पूरा घटनाक्रम
सीएम के मंच पर पहुंचने से पहले यह घटना घटी। राजा दुबे को अचानक चक्कर आया और वह मंच पर ही गिर पड़े। उपचार के लिए दुबे को हॉस्पिटल में भार्ती कराया गया था। इस दौरान सीएम ने संबोधन के बाद सिर्फ इतना कहा कि राजा दुबे की तबीयत ठीक नहीं है, वे उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।
राजा दुबे की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सागर श्री हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है।
यह भी पढ़ें- भाजपा गुजरात चुनाव प्रचार के लिए 'जादूगरों' को लेकर आ रही है: राहुल गांधी
भाजपा जिलाध्यक्ष राजा दुबे, होम और ट्रांसपोर्टेशन मिनिस्टर भूपेंद्र सिंह के साथ सभा स्थल पहुंचे थे। सीएम के आने की तैयारी चल रही थी। करीब साढ़े तीन बजे मंच पर बनी सीढ़ी पर वह अचानक गिर गए।
38 वर्षीय दुबे सागर जिले की देवरी विधानसभा के तेंदूडाबर गांव के रहने वाले थे। वे इस बार देवरी असेंबली के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App