बर्थडे बॉय ने दिया हाथ, पूर्व सीएम शिवराज ने रोकी गाड़ी, सड़क पर काटा केक
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार देररात अपने पुत्र कार्तिकेय के साथ भोपाल लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लड़कों ने उनके काफिले को हाथ दिया। चौहान ने गाड़ी रोकी, बाहर आए और कहा कि अरे भाई क्या बात है। क्यों अपने मामा को रुकवाया।

लड़के ने पूर्व सीएम को जबाब देते हुए कहा कि आज मेरा जन्मदिन है। हम सभी दोस्त वर्थडे मना रहे है। आपके काफिले को देखा तो सोचा कि मामा के साथ ही वर्थडे मना लूं। वर्थडे वॉय की बात सुनकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह बोले कि इसमें सोचना क्या है। आओ बर्थडे मनाते है।
भोपाल जाते समय रास्ते में भांजे-भांजियों ने मिलने के लिए रोका। उनमें से एक भांजे का जन्मदिन था। फिर क्या, वहीं केट काटकर उसका जन्मदिन मनाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। pic.twitter.com/bjZvECvRyf
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 23, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App