भोपाल समाचार: लोकसभा चुनाव के प्रचार से पहले दिग्विजय सिंह ने दरगाह पर चढ़ाई चादर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भोजपा से लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने दरगाह पर चादर चढ़ाई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 March 2019 9:06 AM GMT
लोकसभा चुनाव के प्रचार से पहले सभी राजनेता मंदिर, मस्जिद, दरगाह और गुरुद्वारे जाकर अपनी जीत की दुआ मांग रहे हैं। बीती रात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भोजपा से लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने दरगाह पर चादर चढ़ाई।
मध्य प्रदेश के रायसेन की प्रसिद्ध बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब की दरगाह पर दिग्विजय सिंह ने रात तीन बजे जकर दरगाह पर चादर चढ़ाई और अपनी जीत के लिए दुआ मांगी।
इससे पहले दिग्विजय सिंह टिकट फाइनल होने के बाद भोपाल पहुंचे तो वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसी दौरान उन्होंने जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से झोतेश्वर धाम में आशीर्वाद लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story