रेप पीड़ित नाबालिग गर्भवती की बिगड़ी तबीयत, हुआ बड़ा खुलासा
छात्रा ने अपने एक पूर्व परिचित बृजेश बामने पर करीब पांच महीने पहले ज्यादती का आरोप लगाया।

गर्भ गिरने के बाद तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए भोपाल आई एक नाबालिग से ज्यादती का मामला उजागर हुआ है। चिकित्सकों को यह जानकारी पीड़ित ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा ने यह जानकारी दी। जिसके बाद मामले की जानकारी तलैया पुलिस को दी गई। मामला इटारसी का होने का कारण जीरो पर एफआईआर दर्ज करके जिले के एसपी को भेज दी गई है।
तलैया थाना पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले 17 वर्षीय छात्रा को सुल्तानिया अस्पताल लाया गया था। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि उसे होशंगाबाद स्थित एक अस्पताल से यहां रेफर किया गया है।
इसे भी पढें: शर्मनाक! सड़क पर सरेआम होता रहा रेप, मदद की बजाय तमाशबीन बने रहे लोग
छात्रा ने अपने एक पूर्व परिचित बृजेश बामने पर करीब पांच महीने पहले ज्यादती का आरोप लगाया। इस आधार पर पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी इटारसी भेज दी है। छात्रा की हालत नाजुक है और उसका चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने नाबालिग की काउंसलिंग के लिए भी सूचना महिला बाल विकास विभाग को भेज दी है।
इसे भी पढें: शर्मनाक: शराब के नशे में धुत युवक दोस्तो ने दोस्त को तलवार से काट, मौत के घाट उतारा, 5 आरोपी गिरफ्तार
अधेड़ ने की छेड़छाड़
परवलिया इलाके में रहने वाली दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ अधेड़ ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी लालसिंह अहिरवार (42) है। सोमवार दोपहर हुई वारदात की जानकारी छात्रा ने परिवार को दी थी। जिसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App