भोपाल न्यूज: भाजपा नेता की हत्या के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का राज्य में विरोध प्रदर्शन, सीएम कमलनाथ के खिलाफ नारेबाजी
मध्य प्रदेश के मंदसौर में भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार और बड़वानी नेता मनोज ठाकरे की हत्या के बाद भोपास में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Jan 2019 12:14 PM GMT
Bhopal News - मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) में भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार और बड़वानी नेता मनोज ठाकरे (Manoj Thakery) की हत्या के बाद भोपाल में कांग्रेस सरकार (MP Congress Govt) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
एएनआई के मुताबिक, मंदसौर में भाजपा नेता प्रहलाद बंधवार और बड़वानी में मनोज ठाकरे की हालिया हत्याओं के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Madhya Pradesh: BJP workers and party leaders protest against Chief Minister Kamal Nath in Bhopal, against the recent murders of BJP leaders Prahlad Bandhwar in Mandsaur and Manoj Thackeray in Barwani. pic.twitter.com/KqILxolHUR
— ANI (@ANI) January 21, 2019
इससे पहले मनोज ठाकरे की हत्या को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि इसके पीछे किसी गहरे षड्यंत्र की आशंका है। इस हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
जानकारी के लिए बता दें कि मंदसौर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बरवानी जिले के बड़वानी में मनोज ठाकरे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ठाकरे का शव वारला पुलिस स्टेशन सीमा क्षेत्र में एक खेत में मिला था। जिसके बाद कमलनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story