मध्य प्रदेश: भोपल नगर निगम की सीमा में घोड़ों की एंट्री पर पाबंदी, ये है वजह
इस आदेश के चलते अब भोपाल नगर निगम सीमा में अश्व प्रजाति के जानवरों के आवागमन, दौड़, मेला-प्रदर्शनी, खेल-कूद कार्यक्रम नहीं हो पाएंगे।

रविवार से भोपाल नगर निगम सीमा में घोड़ों (अश्व) के आने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए निगम कमिश्नर ने शनिवार को आदेश भी जारी कर दिए है।
इस आदेश के चलते अब भोपाल नगर निगम सीमा में अश्व प्रजाति के जानवरों के आवागमन, दौड़, मेला-प्रदर्शनी, खेल-कूद कार्यक्रम नहीं हो पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- हरियाणा: बेरोजगार युवकों को नौकरी देने के नाम पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
दरअसल संचालक एनआरसीई हिसार की रिपोर्ट में काजी केम्प में स्थित बाफना कॉलोनी में रहने वाले रहमान पिता रहीम बख्श के घोड़े में गिलैन्डर्स नामक बीमारी पाई गई है।
इस रिपोर्ट के आधार पर जिला कलेक्टर द्वारा निगम कमिश्नर प्रियंका दास को 4 मई 2018 को एक पत्र लिखा था।
जिसके बाद निगम कमिश्नर ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए नगर निगम क्षेत्र में अश्व प्रजाति के पशुओं के आवागमन दौड़, मेल-प्रदर्शनी पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इनपुट- भाषा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App