भोपाल : स्वास्थ्यकर्मियों ने किया CMHO ऑफिस के सामने प्रदर्शन, ओवर टाइम ड्यूटी कराने का लगाया आरोप
ड्यूटी के दौरान सैनिटाइजर और मास्क तक न मिलने का भी गंभीर लगाया आरोप। पढ़िए पूरी खबर-

X
भोपाल। राजधानी में सीएमएचओ ऑफिस के सामने स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि उनकी ओवर टाइम ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके अलावा उन्होंने ड्यूटी के दौरान सैनिटाइजर और मास्क तक न मिलने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों से भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
इसके अलावा मांगे पूरी न होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। स्वास्थ्य कर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन किया।
Next Story