गृहमंत्री का बंगला घेरने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में बढ़ते जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का बंगला घेरने पहुंचे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शिवाजी चौक के नजदीक रोक लिया। इसके बाद भी जब वे नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज और वॉटर केनन का इस्तेमाल करके उन्हें पीछे हटाया।
Bhopal: Congress protests against prevailing law and order situation in Madhya Pradesh, Police use water cannons pic.twitter.com/6jibJefnFK
— ANI (@ANI) November 23, 2017
मिली जानकारी के मुताबिक विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव भी मौजूद थे। सभी लगातार गृहमंत्री से इस्तीफा देने की मांग कर रहे।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 11: अर्शी खान के मैनेजर ने खोले उनकी लाइफ के चौंकाने वाले राज
वहीं कांग्रेस का कहना है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में वृद्धी होती जा रही है। इससे साफ है कि यहां कानून व्यवस्था बिगड़ रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App