भीम आर्मी का विवादित ऐलान, कहा- जो आदमी साध्वी प्रज्ञा के चेहरे पर कालिख पोतेगा उसे 5 लाख रुपए का देंगे इनाम
भीम आर्मी के महाराष्ट्र प्रमुखअशोक कॉम्बले नेबुधवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत में कहा कि जो व्यक्ति प्रज्ञा ठाकुर के मुंह पर कालिख पोतेगा, उसे पांच लाख रुपए का पुरस्कार और सम्मान किया जाएगा।

भोपाल. भीम आर्मी ने भोपाल सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को 5 लाख का इनाम देने का ऐलान किया। भीम आर्मी का कहना है कि साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई के आतंकी हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे का अपमान किया है।
भीम आर्मी के महाराष्ट्र प्रमुखअशोक कॉम्बले नेबुधवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत में कहा कि जो व्यक्ति प्रज्ञा ठाकुर के मुंह पर कालिख पोतेगा, उसे पांच लाख रुपए का पुरस्कार और सम्मान किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने अपील की है कि जो प्रज्ञा ठाकुर को महाराष्ट्र के किसी गांव में नहीं घुसने देगा, उसे भी सम्मानित किया जाएगा।
दरअसल, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शहीद हेमंत करकरे को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें मेरा श्राप लगा था, जिसकेसवा महीने बाद आतंकी हमले में करकरे की मौत हो गई थी। हालांकि इसके बाद प्रज्ञा ने अपना बयान वापस लेते हुए उस पर खेद जताया था।
इधर, प्रज्ञा ठाकुर को मालेगांव ब्लास्ट मामले में बुधवार को राहत मिल गई है।एनआईए कोर्ट ने उनके लोकसभा चुनाव लड़ने पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि किसी को चुनाव लड़ने से रोकना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App