SC/ST protection act: प्रदर्शन के दौरान ग्वालियर में गोलीबारी,19 लोग घायल, 2 की हालत नाजुक- देखें वीडियो
भारत के अलग-अलग राज्य में आज दलित-आदिवासी समुदायों द्वारा हो रहा ''भारत बंद'' ने अब हिंसक रूप ले लिया है।

भारत के अलग-अलग राज्य में आज दलित-आदिवासी समुदायों द्वारा हो रहा 'भारत बंद' ने अब हिंसक रूप ले लिया है। अनुसूचित जाति/जनजाति सुरक्षा अधिनियम (Sc/St Protection Act) में बदलाव के खिलाफ देशभर में कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो रही है, तो कई आगजनी और पथराव हो रहा है।
वहीं मध्यप्रेदश के ग्वालियर में विरोध प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी की जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यकित रिवाल्वर से गोलीबारी करता नजर आ रहा है।
#WATCH #BharatBandh over SC/ST protection act:Shots fired during protests in Madhya Pradesh's Gwalior pic.twitter.com/p8mW36qL0s
— ANI (@ANI) April 2, 2018
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्वालियर में 19 लोग घायल हो गए और दो लोगों की हालत बेहद नाजुक है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ग्वालियर में इंटरनेट सेवाएं मंगलवार सुबह 6 बजे तक के लिए बंद कर दी गई हैं।
#BharatBandh over SC/ST protection act: 19 people injured in Gwalior of which 2 are in critical condition. Internet service have been blocked in Gwalior district till 6:00 am tomorrow #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) April 2, 2018
मध्यप्रदेश सुरक्षा प्रशासन ने ग्वालियर में कर्फ्यू लगा दिया है और सागर में धारा 144 लागू कर दी गई। यहां अब एक साथ 4 लोगों से अधिक व्यक्ति एक साथ नहीं खड़ें हो सकते।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App