मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: चुनावी मैदान में कूदी सपाक्स पार्टी, 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के रण में अब सपाक्स पार्टी भी कूद गई है। सपाक्स पार्टी ने रविवार को अपने 32 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के रण में अब सपाक्स पार्टी भी कूद गई है। सपाक्स पार्टी ने रविवार को अपने 32 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
इससे पहले आज शाम को कांग्रेस ने भी अपने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। शनिवार को भी कांग्रेस ने 155 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी।
SAPAKS Party declares a list of 32 candidates for the upcoming Madhya Pradesh assembly polls. pic.twitter.com/h2tCELlKQe
— ANI (@ANI) November 4, 2018
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 साल से सत्ता में है। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होगा।
आरक्षण के विरोध में खड़ा किया गया ये संगठन मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में जोर शोर से अपनी उपस्थिति दर्ज करने की कोशिश में लगा है।
मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं जिन पर 28 नवंबर को मतदान होगा। मध्य प्रदेश समेत सभी राज्यों के चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
क्या है सपाक्स?
सपाक्स मध्य प्रदेश के सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारी/ कर्मचारी के लिए बनाया गया संगठन है जो पदोन्नति में आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहा है|
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- assembly election 2018 madhya pradesh assembly election 2018 madhya pradesh election 2018 madhya pradesh election madhya pradesh election 2018 SAPAKS Party hindi news SAPAKS Party candidate list breaking news india news विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव सपाक्स पार्टी उम्मी