Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने शुरू की ''किसान अधिकार यात्रा'', ऋण में छूट की मांग कर रहे नेता

मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी और कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव व राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने ''किसान अधिकार यात्रा'' चक्र रैली को भोपाल में जारी रखा है। इस रैली का नेतृत्व आज अजय सिंह कर रहे हैं। ये रैली भोपाल में विधायक निवास से ये यात्रा विधानसभा भवन तक जाएगी।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने शुरू की किसान अधिकार यात्रा, ऋण में छूट की मांग कर रहे नेता
X

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने किसानों के लिए 'किसान अधिकार यात्रा' चक्र रैली की शुरूआत की है। इस रैली का नेतृत्व विधानसभा में कांग्रेस के विपक्ष नेता अजय सिंह कर रहे हैं। ये रैली भाजपा विधायक के निवास से होकर विधानसभा भवन तक जाएगी।

इसके अलावा मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी और कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव भी 'किसान अधिकार यात्रा' चक्र रैली का भोपाल में आयोजन किया है।

रैली का मकसद

इस रैली का मकसद किसानों को कृषि के दौरान लिया गए ऋण में छूट की मांग को लेकर है। इस रैली में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह के साथ विधायकों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया है।

जीतू पटवारी ने इंदौर-भोपाल में की थी साईकिल यात्रा

आपको बता दें कि रविवार को भी जीतू पटवारी ने इंदौर भोपाल में साईकल यात्रा निकाली थी। जिसमें उनके साथ कांग्रेस के कई साइकिल यात्रा निकाली। इस यात्रा के दौरान विधायक द्वारा लगभग 200 किलोमीटर साइकिल चालाई गई थी।

विपक्ष पर साधा निशाना

जीतू पटवारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि किसान जहां हाथतोड़ मेहनत कर के देश कि जनता के लिए काम कर रहा है। वह खुद भूखा और कर्ज के दलदल में फस के आत्म हत्या कर रहा है वही बीजेपी की सरकार किसानों को तिलतिल कर के मार रही है। लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों को बढ़ाकर खाद और बीज के दामों को भी बढ़ा रही है।

इसे भी पढ़े: पाक ने नौशेरा और राजौरी में किया सीजफायर, तो बांदीपोरा में आतंकियों ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

किसनों का कर्ज़ माफ करने में क्या हर्ज

यात्रा के दौरान पटवारी ने कहा कि लगभग 90 लाख किसानों पर करीब 60 हजार करोड़ का कर्ज़ है। अगर यू पी और महाराष्ट्र सरकार भाजपा सरकार का कर्ज माफ कर सकती है तो किसनो का कर्ज़ माफ करने में क्या हर्ज है।


शिवराज सरकार भावांतर योजना के नाम पर किसानों का उड़ा रही मजाक

वही एक तरफ तो मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार कृषि क्षेत्र में केन्द्र सरकार से पुरुस्कार पर पुरुस्कार लिए जा रहे है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश का किसान अपनी दुर्दशा पर रो रहा है।
मध्य प्रदेश में किसानों की आर्थिक हालत खराब है। किसानों को उनकी फसल की मूल लागत भी नहीं मिल रही है। वहीं शिवराज सरकार भावांतर योजना के नाम पर किसानों के साथ मजाक उड़ा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story