EVM के बाद कांग्रेस ने उठाया मतदानसूची पर सवाल, बीजेपी पर लगाया गड़बड़ी का आरोप
कांग्रेस ने भाजपा पर मतदान सूची में छेड़खानी का आरोप लगाया हैं। कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यह कैसे संभव है कि हमारी जनसंख्या 10 वर्षों में 24 प्रतिशत बढ़ी है लेकिन मतदाताओं की संख्या में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

कांग्रेस ने भाजपा पर मतदान सूची में छेड़खानी का आरोप लगाया हैं। कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यह कैसे संभव है कि हमारी जनसंख्या 10 वर्षों में 24 प्रतिशत बढ़ी है लेकिन मतदाताओं की संख्या में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह कैसे संभव है? उन्होंने कहा कि हमने सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सूची की जांच की। 1 मतदान 26 सूचियों में पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा है कि अन्य स्थानों में भी इसी तरह के मामले हैं।
कांग्रेस नेता कमल नाथ ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग को साक्ष्य प्रदान किये है। वोटिंग सूची में कम से कम 60 लाख नकली मतदान पंजीकृत हैं।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन नामों को जानबूझकर सूची में पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार द्वारा प्रशासन का गलत इस्तेमाल करने का उदाहरण है।
आपको बता दे कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव इसी साल है। चुनावो के मद्देनजर मध्य प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। यह चुनाव भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
भाजपा यहां पिछले 3 बार से सत्ता में है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या भाजपा दोबारा से सत्ता अपने पास रख पाएंगी या जनता इस बार मौका कांग्रेस को देंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App