शिवराज सिंह के बाद अब बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने पंडित नेहरू को बताया अपराधी
अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाली बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब साध्वी प्रज्ञा ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को अपराधी कहा है।

भोपाल। अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाली बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब साध्वी प्रज्ञा ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को अपराधी कहा है। उन्होंने कहा कि 'हमारे भारत को जो भी पीड़ा पहुंचाएगा, हमारे भारत को जो भी खंडित करने का प्रयास करेगा, वह निश्चित रूप से अपराधी होगा, इसमें कोई शक नहीं। बता दें कि इसके पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी नेहरू को अपराधी बताया था। इसके पहले साध्वी प्रज्ञा ने आर्टिकल 370 और 35ए के हटाने पर पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि जो लोग पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर गर्व कर रहे हैं, वह देश भक्त हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App