परिजनों ने तय की शादी, तो नाराज छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल में एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। छात्रा 11 वीं में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि भोपाल के ईश्वर नगर मे रहने वाली छात्रा के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। शादी तय होने से छात्रा नाराज थी।

भोपाल। भोपाल में एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। छात्रा 11 वीं में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि भोपाल के ईश्वर नगर मे रहने वाली छात्रा के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। शादी तय होने से छात्रा नाराज थी। वह आगे पढ़ाई करना चाहती थी। इस मामले में शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। जानकारी के मुताबिक मंडीदीप में सिक्योरिटी सर्विस करने वाले मिश्री लाल की बेटी अनीता और उसकी बहन शाहपुरा थाना इलाके के ईश्वर नगर में रहकर पढ़ाई करती हैं।
जबकि माता-पिता व इनके भाई मंडीदीप में रहते हैं। अनीता ने सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी बहन ट्यूशन से लौटकर आई तो देखा कि अनीता फांसी पर लटकी है। जिसके बाद उसने सबसे पहले अपने पिता को फोन किया। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। तब पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App