मध्य प्रदेशः सरकार के सौतेले व्यवहार से नाराज वन कर्मचारी संघ के दो महिला सदस्यों समेत 6 लोगों ने मुंडवाया सिर
मध्य प्रदेश में वन कर्मचारी संघ के 6 सदस्यों जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं ने अपना सिर मुंडवाकर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है।

मध्य प्रदेश सरकार की नीतियों और प्रशासन द्वारा सरकारी कर्मचारियों की अनदेखी का एक अन्य मामला सामने आया है। जहां मध्य प्रदेश में वन कर्मचारी संघ के 6 सदस्यों जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं ने अपना सर मुंडवाकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया है।
दरअसल मध्य प्रदेश में वन कर्मचारी पिछले महीने की 24 तारीख से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन सरकार कि अनदेखी के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
#MadhyaPradesh: At least 6 members of Madhya Pradesh Van Karmachari Sangh, including 2 women, tonsured their heads in Ashoknagar. They have been sitting in protest since May 24 in support of pending demands made before the govt, which include salary hike & uniforms among others. pic.twitter.com/0HvsJjJIWb
— ANI (@ANI) June 2, 2018
मामला मध्य प्रदेश के अशोक नगर का है जहां बीते 10 दिनों से वन विभाग के कर्मचारी अपने वेतन भत्तों में बढ़ोत्तरी और सभी को वर्दी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
जब सरकार ने प्रदर्शनकारियों की सुध नहीं ली तो वन कर्मचारियों ने विरोध का एक अनोखा तरीका निकाला और सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए 6 वन कर्मचारियों जिनमें 2 महिलाऐं भी शामिल हैं ने अपना सिर मुंडवा लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App