माता विर्सजन के बाद तलैया में नहाने गए एक ही परिवार के 5 बच्चों की डूबने से मौत, खुशियां बदली मातम में Watch Video
मध्यप्रदेश के देवास जिले के नजदीक ग्राम में कंकाखजुरिया में दशहरा की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब एक ही परिवार के 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

मध्यप्रदेश के देवास जिले के नजदीक ग्राम में कंकाखजुरिया में दशहरा की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब एक ही परिवार के 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है माता की प्रतिमा विसर्जन के बाद 7 बच्चे पहली बार तलैया में नहाने गए थे जिस जगह सभी नहा रहे थे, वहां की गहराई का किसी को अंदाजा नहीं था। काफी समय तक पांचों बच्चे बाहर नहीं आने तो बाहर खड़े दो अन्य बालकों ने पास के खेत में काम कर रहे लोगों को बुलाया। तब तक देर हो चुकी थी। 100 डायल को सूचना दी और डूबे बच्चों तलाश शुरू की गई।
जल्दी ही पांचों के शव मिल गए। घटना की जानकारी होने के साथ ही तलैया के पास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सभी बच्चे गांव के राजपूत समाज के बताए जा रहे हैं सूचना के बाद गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार जिस तलैया में बच्चों की डूबने से मौत हुई, वह हिम्मतसिंह धाकड़ निवासी ग्राम दुधलाई की निजी भूमि पर बनी है। मुरम के अवैध खनन के बाद बारिश का पानी भरने से तलैया बन गई थी।
मृतकों के नाम हैं अरुण पिता राजेंद्र सिंह राजपूत, अरविंद पिता एवन सिंह राजपूत, बब्लू पिता एवन सिंह राजपूत, गोविंद पिता महेंद्र सिंह राजपूत, पंकज पिता शैतान सिंह राजपूत सभी की उम्र 10 से 12 वर्ष सभी बच्चे खेडाखजुरिया के निवासी हैं।
मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए
जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वर्मा ने मृतकों के परिजन को शासन की ओर से चार-चार लाख रुपए देने की घोषणा की। मामले की जांच की जा रही है। वहीं कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से घटना स्थल जाकर तालाब का जायजा लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App