चार साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, बचाव कार्य जारी
मध्यप्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर खातेगांव थाना क्षेत्र के गांव उमरिया में चार साल का एक बच्चा आज खेलते-खेलते खेत में खुदे खुले बोरवेल में गिर गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 March 2018 6:45 PM GMT Last Updated On: 10 March 2018 6:45 PM GMT
मध्यप्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर खातेगांव थाना क्षेत्र के गांव उमरिया में चार साल का एक बच्चा आज खेलते-खेलते खेत में खुदे खुले बोरवेल में गिर गया।
देवास जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर खातेगांव थाना क्षेत्र के गांव उमरिया में चार साल का एक बच्चा आज खेलते-खेलते खेत में खुदे खुले बोरवेल में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास जारी हैं।
#MadhyaPradesh: A 4-year-old child fell into a 40-feet deep bore-well in Dewas' Umaria, a rescue team sent to the spot. pic.twitter.com/DFKITnPtqa
— ANI (@ANI) March 10, 2018
खातेगांव विधानसभा निवार्चन क्षेत्र के भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने बताया कि भीम सिंह का चार बरस का बच्चा रौशन आज दोपहर खेलते-खेलते बोरवेल के पास चला गया और उसमें गिर गया।
उन्होंने बताया कि बच्चा करीब 40 फीट की गहराई में फंसा है और उसकी रोने की आवाज आ रही है। बच्चा अपने माता-पिता के साथ वहां गया था। उसके माता पिता काम में व्यस्त थे, जब वह बोरवैल में गिरा।
शर्मा ने बताया कि बचाव कार्य चल रहा है। बोरवेल में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बोरवेल के समानान्तर एक गड्ढा खोदा जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story