मध्य प्रदेश: रायसेन में एक ही कमरे में चार शव मिले, मचा हड़कंप- जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप में बुधवार को एक ही कमरे में चार शव मिले हैं। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घर का मुखिया बेहोशी की हालत में मिला जिसे उपचार के लिए अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप में बुधवार को एक ही कमरे में चार शव मिले हैं। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घर का मुखिया बेहोशी की हालत में मिला जिसे उपचार के लिए अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर से पांचों लोगों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों की मृत घोषित कर दिया।
Madhya Pradesh: 4 bodies & a man in critical condition were found in a home by police in Raisen. AP Singh, ASP Raisen says,"Man admitted to hospital & is out of danger. His wife, 12-day-old daughter, 11-year-old brother-in-law, & mother-in-law were declared dead. Probe underway." pic.twitter.com/Uol0VqFoLW
— ANI (@ANI) January 22, 2019
वहीं घर के मुखिया को बचा लिया गया है, उसका इलाज जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चारों लोगों की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कमरे में एक सिगड़ी चल रही थी और पांचों उसी कमरे में थे।
बताया जा रहा है कि चारों लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई होगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मरने वालों में मुखिया की पत्नी, 12 दिन की बेटी, 11 वर्षीय साले, और सास शामिल है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App