मध्य प्रदेश: मरीज के पेट से निकला एक किलो लोहा और 263 सिक्के
मध्य प्रदेश के राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज के ऑपरेशन के पेट एक किलो लोहा निकला है।

मध्य प्रदेश के राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज के ऑपरेशन के पेट से हैरान कर देने वाली चीजें निकली हैं।
डॉक्टरों ने पेट की सर्जरी के दौरान एक मरीज के पेट से 263 सिक्के, शेविंग ब्लेड और लोहे की कीलें निकली हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम एक किलो लोहा पेट से निकला है।
Madhya Pradesh: 263 coins, over 1 kg of iron nails, shaving blades, iron pieces & glass shards extracted from man's stomach by doctors at Sanjay Gandhi Memorial Hospital in Rewa. On being admitted man complained of stomach ache, doctors say he'll also be given psychiatric help. pic.twitter.com/83nu6O1mIz
— ANI (@ANI) November 28, 2017
मोहम्मद मकसूद नाम का एक युवक बीती 18 नवंबर को रेवा में संजय गांधी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। उसे पेट की शिकायत थी।
हालांकि, टेस्ट के बाद मकसूद के पेट के दर्द की पहचान की गई। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी मकसूद डॉक्टरों की देखरेख में है।
ये भी पढ़ें- चीनी ऐप्स से भारत पर चीन की नजर, जवानों के मोबाइल से डाटा हो रहा चोरी
वहीं डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें एक साइकेस्टिक की मदद लेनी होगी। पीटीआई से बातचीत के दौरान डॉ. प्रियंका शर्मा ने कहा कि 6 डॉक्टरों की टीम ने 10 से 12 शेविंग ब्लेड्स पेट से निकाले हैं। 4 बड़ी सूईयां, एक चेन, 263 सिक्के, कांच के टुकड़े भी पेट से निकाले हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App