Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शर्मनाक! 25 साल के युवक ने 58 साल की महिला का किया रेप, फिर ब्लेड से काटा गुप्तांग

छिंदवाड़ा जिले के परासिया में समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।

शर्मनाक! 25 साल के युवक ने 58 साल की महिला का किया रेप, फिर ब्लेड से काटा गुप्तांग
X

छिंदवाड़ा जिले के परासिया में समाज को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने 58 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक दीपक सोंटी अरगूलेवार के मुताबिक, धमनी गांव की निवासी वृद्ध महिला के साथ रेप के आरोप में गांव के एक युवक सुखलाल भलावी को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि शराब के नशे में धुत सुखलाल ने गुरुवार रात महिला के घर में घुस जबरन उसका रेप किया। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी ने वृद्धे के निजी अंग पर ब्लेड मार दिया।

यह भी पढ़ें- प्रद्युम्न मर्डर केस: आरोपी अशोक की मां ने हरियाणा पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित महिला के चिल्लाने पर आरोपी कपड़े से उसका मुंह बांधकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घायल महिला को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story