Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

उत्तर प्रदेश: कानपुर में जीका वायरस का प्रकोप जारी, 30 नए मरीजों की हुई पुष्टि, चेतावनी जारी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर में जीका वायरस (Zika Virus) ने कोहराम मचा रखा है, इसी बीच शहर में शुक्रवार को 30 और लोग जीका वायरस की चपेट में आए हैं। जिसके साथ ही अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हो गयी है।

उत्तर प्रदेश: कानपुर में जीका वायरस का प्रकोप जारी, 30 नए मरीजों की हुई पुष्टि, चेतावनी जारी
X

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर में जीका वायरस (Zika Virus) ने कोहराम मचा रखा है, इसी बीच शहर में शुक्रवार को 30 और लोग जीका वायरस की चपेट में आए। जिसके साथ ही अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हो गयी है। लखनऊ में केजीएमयू (King George's Medical University) की वायरोलॉजी लैब और पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (National Institute of Virology) में की गई टेस्टिंग से 30 नए मामले सामने आए हैं।

डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट विशाख जी. अय्यर ने कहा कि कानपुर में 23 अक्टूबर को पहल मरीज संक्रमित पाया गया था। जब इंडियन एयरफोर्स का एक अधिकारी इसकी चपेट में आय था। तब से लेकर अबतक इन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। उन्होंने कहा वायु सेना स्टेशन के आस-पास के सभी लोगों का सैंपल ले लिया गया है। जिन्हे टेस्टिंग के लिए लखनऊ के केजीएमयू (KGMU) में भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा जीका से संक्रमित पाए गए मरीजों में 45 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर वायरोलॉजी पुणे ने इन ताजा मामलों की पुष्टि की है। 3 दिन पहले इसके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे थे। जिसके बाद वे अपनी रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाए गए है, साथ ही प्रशासन ने इन मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई। सभी को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।

उन्होंने आगे कहा ये वायरस एडीज एजिप्टी नामक मच्छर के काटने से फैलता है। इससे निपटने के लिए अभियान जोरो-शोरो पर चलाया जा रह है। वही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वायरस टेस्टिंग (Virus Testing) करने के लिए घर-घर जाकर सैंपलिंग सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। वही स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों और गंभीर रूप से बीमार लोगों की पहचान कर उनका इलाज कर रही है।

और पढ़ें
Next Story