शारीरिक संबंध बनाने के लिए महिला अपने पति और बच्चों को देती थी नशीली दवा, दोनों गिरफ्तार
मेरठ में एक महिला अपने प्रेमी के साथ रात गुजारने के लिए अपने ही पति और बच्चों को नशीली दवा देकर सुला दिया करती थी। मामले की जानकारी मिलते ही रात में दोनों को एक साथ पकड़ा गया।

क्राइम ग्राफ में उत्तर प्रदेश सबसे टॉप पर है। इसी राज्य के मेरठ जिले में एक महिला अपने पति और बच्चों को नशीली दवा देकर गहरी नींद में सुला दिया करती थी, सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने के लिए, वो भी अपने पति के साथ नहीं बल्कि अपने प्रेमी के साथ।
यह मामला जिले के थाना टीपी नगर के मलियाना क्षेत्र की है। महिला अपने प्रेमी के साथ रात गुजारने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। हालांकि अब इस मामले का खुलासा हो चुका है। इसके बाद पुलिस पति के शिकायत पर पत्नी चांदनी और उसके प्रेमी डॉक्टर वसीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
फिलहाल पत्नी चांदनी और उसके प्रेमी डॉक्टर वसीम दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पति शादाब और तीनों बच्चों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
पति के गुप्तांग में डाल दिया ज्वलनशील पदार्थ
बताया जा रहा है कि पत्नी चांदनी और उसके प्रेमी डॉक्टर वसीम के बीच काफी दिनों से संबंध चल रहा था। इस बीच स्थानीय लोगों ने रात को डॉक्टर वसीम को शादाब के घर जाते देखा। इसके बाद इसकी जानकारी उसके छोटे भाई मोहसिन को दी।
जानकारी मिलते ही मोहसिन स्थानीय लोगों के साथ शदाब के घर पहुंच गया। यह देख चांदनी अपने प्रेमी को घर के शौचालय में छुपा दिया। इतना ही नहीं खुद के गुनाह को छिपाने के लिए नस काटने की धमकी देने लगी। इसी बीच चांदनी ने अपने पति के गुप्तांग पर ज्वलनशील पदार्थ भी डाल दिया।
फिलहाल इस पर पुलिस का कहना है कि शदाब के परिवार वालों ने कहा है कि चांदनी ने शदाब के गुप्तांग में ज्वलनशील पदार्थ भी लगाती थी, जिसकी वजह से गुप्तांग का कुछ हिस्सा जल गया। हालांकि इसकी जांच की जा रही है।
रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।