Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

UP Weekend Lockdown : आम के स्वाद में कोविड नियमों को भूले लोग, लखनऊ से आई हैरान करने वाली तस्वीरें, आप भी देखिये

उत्तर प्रदेश अभी तक कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त नहीं हुआ है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 79 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अगर कोविड नियमों का यूं ही उल्लंघन किया गया तो यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

UP Weekend Lockdown : आम के स्वाद में कोविड नियमों को भूले लोग, लखनऊ से आई हैरान करने वाली तस्वीरें, आप भी देखिये
X

लखनऊ की डुबग्गा मंडी में कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करते दिखाई दिए लोग। 

उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद लगे पहले वीकेंड लॉकडाउन में लोग कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए। हालात का अंदाजा यहां से लगाया जा सकता है कि राजधानी लखनऊ के लोग भी लापरवाही बरत रहे हैं, जहां कोविड की दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है। अगर लोगों ने अभी भी सावधानी नहीं बरती तो प्रदेश दोबारा से कोरोना की चपेट में आ सकता है।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 79 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 9806 रह गई है। वहीं रिकवरी रेट 98.1 फीसदी हो गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 2,74,811 सैंपल्स की जांच की गई, जिसमें पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसद है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चल रहा है। कल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की 4,61,412 डोज लगाई गई। अब तक 1,87,05,919 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसमें से 37,63,040 लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। अब तक कुल 2,24,68,959 डोज लगाई जा चुकी है।

और पढ़ें
Next Story