UP Love Jihad: यूपी पुलिस ने रिटायर आर्मी अफसर की बेटी को ढुंढ निकाला, कर्नाटक से दबोचा आरोपी महबूब
UP Love Jihad: उत्तर प्रदेश में लव जिहाद को लेकर योगी सरकार सख्त है। इसी बीच गोरखपुर से रिटायर आर्मी अफसर की बेटी को अगवा किया गया।

UP Love Jihad: उत्तर प्रदेश में लव जिहाद को लेकर योगी सरकार सख्त है। इसी बीच गोरखपुर से रिटायर आर्मी अफसर की बेटी को अगवा किया गया, इसके पीछे आरोप है कि लड़की को इस्लाम कबुल करवाया गया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने पुलिस के सामने अपने बयान भी दर्ज करवाया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस ने कर्नाटक के विजयपुर से एक महबूब नाम के 21 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने नाबालिख का अपहरण किया और फिर उसे जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाया। रिपोर्ट के मुताबित, लड़के ने अपनी जात छूपाकर लड़की से दोस्ती की थी। लड़की की उम्र 19 साल बताई जा रही है। बीते दिनों पिता ने बेटी के अगवा होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गोरखपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के फोन रिकॉर्ड से कई सुराग मिले और उसके बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी। ट्रूकॉलर पर आरोपी का नाम महबूब बताया जा रहा था, जिसके बाद उसकी लोकेशन कर्नाटक मिली। इसके बाद पुलिस जांच के लिए कर्नाटक पहुंची और 3 पुलिसकर्मियों की एक टीम ने छापा मारा।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते साल सोशल मीडिया के जरिए दोनों दोस्त बने थे। इसकी बाद लड़की को नौकरी का बहाना देकर अपने जाल में फंसाया। फिलहाल, लव जिहाद कानून के तहत आरोपी पर कार्रवाई हो सकती है, साथ ही आईपीसी की धारा 366 (अपहरण, शादी के लिए मजबूर करना या दबाव बनाना), 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया है।