UP Election 2022 : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने बसपा को किया जॉइन, पूर्व दिग्गज मंत्री की पत्नी से होगा मुकाबला
कांग्रेस नेता विजय कटियार ने नवंबर 2019 से फर्रुखाबाद से जिला अध्यक्ष पद संभाला था। कड़ी मेहनत के बावजूद टिकट नहीं मिल सका।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय कटियार (Vijay Katiyar) ने पार्टी को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (BSP) जॉइन कर ली है। बताया जा रहा है कि कटियार ने फर्रुखाबाद सदर सीट (Farrukhabad Sadar Seat) के लिए टिकट न मिलने पर नाराजगी जताते हुए यह निर्णय लिया है। कटियार का मुकाबला अब पूर्व विदेश सलमान खुर्शिद salman khurshid की पत्नी लुईस खुर्शीद (luis Khurshid) से होगा। उधर, कांग्रेस के यूपी प्रभारी अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने आपीएन सिंह (RPN Singh) के बीजेपी (BJP) में जाने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय कटियार ने नवंबर 2019 से फर्रुखाबाद से जिला अध्यक्ष पद संभाला था। उन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत से काम किया। विजय कटियार ने फर्रुखाबाद सदर सीट पर विधायक टिकट के लिए आवेदन किया था।
इसके बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिल सका। उनके स्थान पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शिद की पत्नी लुईस खुर्शिद को टिकट दे दिया गया। इससे विजय कटियार ने अपने लिए कई बार खुद की दावेदारी भी मांगी, लेकिन सकारात्मक रूख नहीं दिखाई दिया गया, जिसके चलते उन्होंने बीएसपी जॉइन करने का फैसला कर लिया है। बसपा ने उन्हें फर्रुखाबाद सदर सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट भी दे दिया है। बसपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह जाटव ने बताया कि विजय कटियार को सदर सीट से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके आने से संगठन भी मजबूत होगा।
उधर, कांग्रेस से आरपीएन सिंह को छोड़कर बीजेपी जॉइन करने के फैसले पर यूपी कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आरपीएन सिंह को यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि किसान बेटे को प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने कहा कि आरपीएन सिंह ने कभी आंदोलनों में हिस्सा नहीं लिया। कहा कि आरपीएन सिंह खुद को क्षत्रिय लिखते हैं, वो पिछड़ों के नेता नहीं हो सकते। आरपीएन सिंह और जितिन प्रसाद जैसे राजा-महाराजा पिछड़ों को आगे बढ़ते नहीं देख सकते। सीबीआई और ईडी के डर से ये लोग भागे हैं।