Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

UP में बनी कांग्रेस की सरकार तो छात्राओं को देंगी स्मार्टफोन और स्कूटी, प्रियंका गांधी ने किया वादा

बुधवार को प्रियंका गांधी लखनऊ से आगरा जाते समय 1090 चौराहे के पास चोटिल छात्रा को मरहम पट्टी करने के लिए उतरी थी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बात की थी। इसी के अगले दिन यानि आज प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के घोषणा पत्र से पहले ही एक बड़ी घोषणा कर दी है।

UP में बनी कांग्रेस की सरकार तो छात्राओं को देंगी स्मार्टफोन और स्कूटी, प्रियंका गांधी ने किया वादा
X

उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election) की तैयारियां जोरो पर है। जहां योगी सरकार जनता को अपने काम गिनाने में लगी है। वहीं विपक्षी पार्टी उनकी खामी और जनता को लुभाने के लिए एक से एक वादे कर रही है। इसी कड़ी में (Congress Leader Priyanka Gandhi) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को जिताने पर छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो वह 10वीं और 12वीं पास करने वाली छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देंगी। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने यह फैसला हाल ही में कुछ स्कूली लड़कियों को पढ़ने और सुरक्षा को देखते हुए किया है।

ट्विट कर प्रियंका गांधी ने किया वादा

दरअसल, बुधवार को प्रियंका गांधी लखनऊ से आगरा जाते समय 1090 चौराहे के पास चोटिल छात्रा को मरहम पट्टी करने के लिए उतरी थी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बात की थी। इसी के अगले दिन यानि आज प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के घोषणा पत्र से पहले ही एक बड़ी घोषणा कर दी है। यह घोषणा उन्होंने (Priyanka tweet ) ट्वीट पर की। इसमें प्रियंका ने लिखा कि 'कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज (UP Congress) यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक पास लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी'।

उत्तर प्रदेश में घोषणा पत्र से पूर्व ही सरकार बनने पर छात्राओं को लेकर किये गये वादे को लेकर प्रियंका गांधी चर्चा में आ गई है। उनके इस घोषणे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट भी आ रहे हैं। इतना ही नहीं सत्ताधारी पार्टी नेता प्रियंका की इस घोषणा को कांग्रेस का स्ट्ंट बता रहे हैं। वहीं लोग भी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

और पढ़ें
Next Story