UP Assembly Election 2022: प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं ये एक्ट्रेस, इन दो पार्टियों से मिल रहा ऑफर
कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय दिख रही हैं। हालांकि अभी तय नहीं हुआ है कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं। मगर उनके खिलाफ लड़ने के लिए एक एक्ट्रेस तैयार हो गई हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की फाइल फोटो।
कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय दिख रही हैं। हालांकि अभी तय नहीं हुआ है कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं। मगर उनके खिलाफ लड़ने के लिए एक एक्ट्रेस तैयार हो गई हैं। 2018 में मिस यूपी रहीं रचना सिंह यदुवंशी ( Rachna Singh Yaduvanshi) ने ऐलान किया है कि वह प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी और जीतकर भी दिखाएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रचना सिंह यदुवंशी एक शूट के लिए वाराणसी आईं थी। वहां उन्होंने वाराणसी में किए गए विकास कार्यों और यूपी में महिला सशक्तिकरण की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा सिर्फ चुनाव में ही दिखाई देती हैं। अगर सही में प्रियंका गांधी लड़कियों और महिलाओं को आगे बढ़ता देखना चाहती हैं तो वह कुछ ऐसा करें। जिससे जनता को उन पर भरोसा हो। एक्ट्रेस ने दावा किया कि अगर वह राजनीति में आईं तो उन्हें प्रियंका गांधी से ज्यादा वोट मिल जाएंगे। रचना ने ये भी कहा कि उन्हें सपा और बीजेपी से ऑफर भी मिल रहे हैं।
प्रियंका के खिलाफ चुनाव लड़ूगी और जीतूंगी भी
रचना सिंह ने दावा किया कि वह प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ेंगी और जीतकर भी दिखाएंगी। बता दें कि रचना सिंह यदुवंशी गाजीपुर के जमानिया की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई वाराणसी से की है। उन्होंने साल 2018 में मिस इंडिया पॉपुलर फेस, 2018 मिस काशी और 2018 मिस यूपी का खिलातब जीता हुआ हैं। वह टीवी शो 'तितलियां' में भी नजर आ चुकी हैं।