Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सुलतानपुर में साधु की पीट-पीटकर हत्या! बाग में पड़ा मिला शव, परिजनों ने वारदात की यह आशंका जताई

बल्दीराय के एंजर मजरे आक्षरपुर गांव के रहने वाले बद्री प्रसाद मिश्र सांई संप्रदाय से जुड़े थे। रविवार की सुबह उनका शव एक बाग से बरामद हुआ। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

सुलतानपुर में साधु की पीट-पीटकर हत्या! बाग में पड़ा मिला शव, परिजनों ने वारदात की यह आशंका जताई
X

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर (Sultanpur) में एक साधु का संदिग्ध हालात में शव मिलने (Dead Body Found) के बाद सनसनी मच गई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या (Murder) का मामला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बल्दीराय के एंजर मजरे आक्षरपुर गांव के रहने वाले बद्री प्रसाद मिश्र सांई संप्रदाय से जुड़े थे। बद्री ने जब सात साल पहले सांई संप्रदाय में जाने का फैसला किया, तभी उसकी पत्नी रेखा अपने दो बच्चों को लेकर दिल्ली चल गई और तब से वहीं रह रही थी। बद्री प्रसाद यहां पर अपने भाई और भाभी के साथ रहते थे।

बद्री दिन में अपनी कुटिया में चले जाते और रात को घर आ जाते। उनकी रोजाना की यही दिनचर्या थी। शनिवार की रात बद्री कुटिया पर गए, लेकिन रात को घर नहीं लौटे। भाभी और भाभी ने सोचा कि आज वो कुटिया पर ही रूक गए होंगे। रविवार की सुबह सूचना मिली कि ब्रदी का शव बाग में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि बद्री के शरीर पर चोट के निशान हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास की तलाशी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संबंधित जांच अधिकारी रमाकांत तिवारी ने बताया परिजनों ने तीन लोगों पर शक जताया है। उनके खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Next Story