UP Election 2022: यूपी में कांग्रेस का एक और बड़ा ऐलान, प्रियंका गांधी ने किया आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स से ये वादा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि हमारी पार्टी आशा बहनों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

UP Election 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार सत्ता में आने के लिए जनता से बड़े बड़े वादे कर रही है। पहले यूपी में कांग्रेस ने महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का ऐलान किया और अब पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी (Congress leader Priyanka Gandhi Vadra) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। यानी कि अगर यूपी में कांग्रेस की सरकार (Uttar Pradesh government) आती है तो आशा (ASHA) और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का प्रतिमाह मानदेय बढ़ा दिया जाएगा।
मी़डिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि हमारी पार्टी आशा बहनों के अधिकारों का सम्मान और सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। मेरी आशा बहनों ने कोरोना में लगन से अपनी सेवाएं दीं।
प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये आशा कार्यकर्ताओं का अपमान है। उन्होंने कोरोनाकाल में काम किया और मानदेय उनका अधिकार है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है। शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री से मिलने जा रही आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और आरोप है कि उनके साथ मारपीट हुई।
इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर गौशालाओं की दुर्दशा को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम आज ब्रज क्षेत्र में जा रहे हैं। ब्रज ने पूरी दुनिया को गायों की सेवा के लिए प्रेरित किया। आशा है कि वे गौशालाओं की दुर्दशा के बारे में कुछ करेंगे। बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी। इस वक्त प्रियंका गांधी यूपी में एक्टिव हैं।