Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

चित्रकूट में महिलाओं के साथ संवाद करेंगी प्रियंका गांधी, जानें पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बुधवार को प्रयागराज से होते हुए चित्रकूट पहुंचेंगी। यहां स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद वह महिलाओं के साथ संवाद करेंगी।

चित्रकूट में महिलाओं के साथ संवाद करेंगी प्रियंका गांधी, जानें पूरा कार्यक्रम
X

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बुधवार को प्रयागराज से होते हुए चित्रकूट पहुंचेंगी। यहां स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद वह महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। प्रियंका के दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी एक बजे राष्ट्रीय महासचिव प्रयागराज के रास्ते चित्रकूट पहुंचेंगी। इसके बाद वह डेढ़ बजे भगवान मत्स्यगजेंद्र नाथ स्वामी का जलाभिषेक करेंगी और मंदाकिनी किनारे मंच से महिलाओं के साथ संवाद करेंगी।

संवाद के बाद वह तीन बजे भगवान कामदनाथ मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेंगी। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस के कई नेता और पदाधिकारी यहां डेरा डाल चुके हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां कर रहे हैं।

2022 में है यूपी में चुनाव

प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रियंका गांधी ने चुनाव से कई महीनों पहले ही अपना होमवर्क शुरू कर दिया है। वह अपने साथ महिलाओं को लेकर चल रही हैं। हालांकि प्रियंका गांधी ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि वह अगामी चुनाव में उतरेंगी या नहीं। मगर उनका पूरा फोकस इस समय यूपी पर ही हैं। वह यूपी की राजनीति में काफी एक्टिव हैं और हर मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं।

और पढ़ें
Next Story