Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने हमीरपुर की युवती से दरिंदगी पर दिया विवादित बयान, जानिये क्या कहा

हमीरपुर में एक प्रेमी जोड़ा सिटी फॉरेस्ट के पास जंगल में गया था। यहां कुछ युवकों ने प्रेमी जोड़े को पकड़कर बदसलूकी की। आरोपियों ने युवती को निर्वस्त्र करके वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पढ़िये रिपोर्ट...

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने हमीरपुर की युवती से दरिंदगी पर दिया विवादित बयान, जानिये क्या कहा
X

सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर की फाइल फोटो। 

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में प्रेमी जोड़े को पीटने और युवती को निर्वस्त्र करके दरिंदगी करने और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने विवादित बयान दिया है। राजभर का कहना है कि यूपी (UP) बड़ा राज्य है। ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कानून अपना काम करता है। राजभर ने बसपा (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उनके शासन में भी ऐसी ही घटनाएं होती थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि यूपी में 25 करोड़ की आबादी है। उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है। प्रदेश में इतनी पुलिस नहीं है ताकि हर घर का पहरा हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कानून अपना काम करता है। उन्होंने योगी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि यूपी में कोई जंगलराज नहीं है। जो भी अपराध करेगा या कानून के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है। उन्होंने कहा कि मायावती ने सरकार को घेरा है, लेकिन उनके शासन में भी ऐसी ही घटनाएं होती थी।

यह है मामला

हमीरपुर में एक प्रेमी जोड़ा सैर करने के लिए सिटी फॉरेस्ट के पास जंगल में गया था। यहां कुछ युवकों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और वीडियो बनाया। वीडियो में बदमाश प्रेमी जोड़े को पीटते दिखाई दिए और उनसे रुपयों की मांग की। इस दौरान न केवल पिटाई की बल्कि युवती को निर्वस्त्र करके उसके साथ दरिंदगी की। घटना बुधवार की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस वायरल वीडियो में आरोपी युवती से निर्वस्त्र कर छेड़खानी करते दिख रहे हैं, लेकिन गैंगरेप जैसी घटना नहीं हुई है।

और पढ़ें
Next Story