Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बुलंदशहर में घर से भागा प्रेमी जोड़ा, सुबह पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव, जानिये वजह?

बुलंदहशहर के खुर्जा में शनिवार की सुबह सिकरी गांव के नजदीक जामुन के पेड़ पर युवक और युवती का शव फंदे से लटका मिला। शवों को देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। आगे पढ़ें...

बुलंदशहर में घर से भागा प्रेमी जोड़ा, सुबह पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव, जानिये वजह?
X
प्रतीकात्मक तस्वीर। 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में घर से भागे युवक और युवती का शव (lover's Dead Body) जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। शवों को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस (Police) को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर शिनाख्त का प्रयास किया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया गया है। अभी तक की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुलंदहशहर के खुर्जा में शनिवार की सुबह सिकरी गांव के नजदीक जामुन के पेड़ पर युवक और युवती का शव फंदे से लटका मिला। शवों को देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को नीचे उताकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। मृतकों का शिनाख्त विवेक उर्फ गोलू पुत्र अजय सिंह और युवती शीतल पत्नी राजकुमार निवासी निजामपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें प्रेम विवाह करने की अनुमति परिजनों से नहीं मिलेगी, इसी डर से उन्होंने आत्महत्या की होगी। जांच अधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच से पता चला है कि इन दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शुक्रवार की देर रात घर से फरार हो गए थे। आज सुबह दोनों का शव पेड़ से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़ें
Next Story