मेरठ: दिवाली की खरीदारी के लिए जा रहे दंपती के बीच हुआ विवाद, पति ने पत्नी पर हमला कर किया लहूलुहान
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक पति अपनी पत्नी पर जोरदार हमला कर दिया। इसके बाद खून से लथपथ अवस्था में पत्नी पुलिस के पास पहुंची।

प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति अपने ही परिवार पर आपा खो बैठा। गुस्साएं पति ने अपनी पत्नी पर डंडे से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद खून से लथपथ अवस्था में पत्नी पुलिस स्टेशन पहुंची।
जहां अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची थी। लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया था। यह घटना सिविल लाइन थाना के हनुमानपुरी की है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने बयान में बताया कि वे अपने पति प्रेमचंद और दो बच्चों के साथ एक किराये के मकान में रहती है।
दोनों के बीच रास्ते में शुरू हुआ था विवाद
गुरुवार को पत्नी अपने पति और बच्चों के साथ दीवाली शापिंग करने जा रही थी। इस बीच रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। फिर पत्नी ने बाजार जाने से मना कर दिया। इसी दौरान भड़के पति प्रेमचंद ने अपनी पत्नी के सिर डंडे से हमला कर दिया।
हमल देख जब लोगों की भीड़ जमा हो गई, तो आरोपी पति मौके पर से फरार हो गया। इस घटना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि हमले के बाद घायल महिला पुलिस थाने आई थी। जिसके बाद महिला के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
वहीं, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने तलाशी शुरू कर दी है।