Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लव, सेक्स और धोखा: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, तीन माह की गर्भवती कर ऐसे हुआ फरार

बुलंदशहर जिले के नया गांव से छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक नया गांव का रहने वाला है। छात्रा के अनुसार, तीन साल पहले स्कूल आते-जाते वक्त उसकी नया गांव के लड़के से दोस्ती हुई थी।

महिला से दुष्कर्म किया, किशोरी का अपहरण
X
प्रतीकात्मक फोटो

बुलंदशहर जिले के नया गांव से छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक नया गांव का रहने वाला है। छात्रा के अनुसार, तीन साल पहले स्कूल आते-जाते वक्त उसकी नया गांव के लड़के से दोस्ती हुई थी। सालभर पहले उक्त लड़का बुलंदशहर से मेरठ आकर कंकरखेड़ा क्षेत्र के सैनिक विहार में रहने लगा। छात्रा का कहना है कि तीन सितंबर 2020 को आरोपी उससे मिलने बुलंदशहर गया। वहीं आरोपी ने नया गांव स्थित घर में बुलाकर छात्रा के साथ फिर से रेप किया। इसके बाद आरोपी लड़के ने शादी की बात कही और परिजनों से मिलवाने के बहाने छात्रा को 14 सितंबर को कंकरखेड़ा के सैनिक विहार में बुला लिया।

छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने जब लड़के से शादी की बात कही तो आरोपी उसे बुलंदशहर छोड़कर मेरठ आ गया और यहां पर कंकरखेड़ की कालोनी सैनिक विहार में रहने लगा। आरोप है कि प्रेमी ने छात्रा को बहाने से बुलाकर मेरठ में भी दुष्कर्म किया। छात्रा जब तीन महीने की गर्भवती हुई तो आरोपी युवक ने अपना मोबाइल स्विच आफ कर लिया। छात्रा बुलंदशहर की रहने वाली है। उसने मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने थाना कंकरखेड़ा में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

छात्रा ने बताया कि लड़के के घर पर उसका कोई परिजन मौजूद नहीं था। आरोपी ने अपने घर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने बताया कि अब वह तीन महीने की गर्भवती है। उसने आरोपी को इस बारे में बताया तो उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। पीड़िता ने पहले बुलंदशहर पुलिस में शिकायत की तो मामला मेरठ का बताकर यहां पर भेज दिया। पीड़िता ने थाना कंकरखेड़ा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें
Next Story