Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

यूपी में दूल्हे के नशेड़ी जीजा ने कर दी दुल्हन के साथ यह गंदी हरकत, जमकर बवाल के बाद बैरंग लौटी बारात

मामला शाहजहांपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के लालपुर बड़ा गांव का है। यहां बदायूं जिले के सरायं पिपरिया से बरात आई थी।

यूपी में दूल्हे के नशेड़ी जीजा ने कर दी दुल्हन के साथ यह गंदी हरकत, जमकर बवाल के बाद बैरंग लौटी बारात
X

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शराब के नशे में धुत दूल्हे के जीजा ने दुल्हन के साथ ऐसी हरकत कर दी, जिसके बाद बवाल मच गया। दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश पुलिस ने भी की, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में दूल्हे समेत बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहजहांपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के लालपुर बड़ा गांव में शनिवार रात बदायूं जिले के सरायं पिपरिया से बरात आई थी। आरोप है कि दूल्हे के जीजा ने शराब के नशे में दुल्हन के मेकअप पर अभद्र टिप्पणी कर दी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने जब इस पर नाराजगी जताई तो नशेड़ी जीजा उनसे भी भिड़ गया।

दुल्हन पक्ष के बुजुर्गों ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया, लेकिन हद तो तब हो गई, जब फेरों से पहले दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन के जेवर और कपड़े देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच फिर से गाली-गलौच शुरू हो गया। बात जब दुल्हन तक पहुंची तो उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया।

दुल्हन का कहना था कि जब अभी से यह लोग इस तरह परेशान कर रहे हैं तो आगे चलकर मार ही डालेंगे। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने इनकार कर दिया कि उसे ऐसे लोगों के घर जाकर अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी उसका साथ दिया।

ग्रामीणों ने भी दुल्हन के फैसले को सराहा, जिसके बाद बारात को बैरंग ही लौटना पड़ा। संबंधित पुलिस का कहना है कि लड़की की मां ने शिकायत दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों को बुलाया गया था। लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में शादी पर खर्च को लेकर समझौता हो गया है। दोनों ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।

और पढ़ें
Next Story