Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल हादसे में बाल-बाल बचे, अनुप्रिया पटेल बोलीं- हम पर जनता का कर्ज रहेगा

अपना दल सोनेलाल का प्रतापगढ़ में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान अचानक हादसा हो गया। पढ़िये पूरी रिपोर्ट...

प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल हादसे में बाल-बाल बचे, अनुप्रिया पटेल बोलीं- हम पर जनता का कर्ज रहेगा
X

प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर आशीष पटेल की कार पर गिरा लाउडस्पीकर का टावर, मची अफरातफरी। 

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल (Cabinet Minister Ashish Patel) की कार पर शुक्रवार को प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में एक टावर गिर गया। हादसा होने के बाद कार्यकर्ताओं में अफरातफरी मच गई। टावर को कार से हटाने का प्रयास किया तो कई कार्यकर्ता चोटिल भी हो गए। हालांकि आशीष पटेल को पूरी तरह स्वस्थ्य बताया जा रहा है। आशीष यादव अपना दल सोनेलाल (Apna Dal Sonelal) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) के पति हैं। अनुप्रिया पटेल ने भी आज प्रतापगढ़ में पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भंगवा चुंगी चौराहा स्थित मैरिज हाल में अपना दल एस के सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे आशीष पटेल भी शिरकत करने पहुंचे। उनकी कार कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रही थी। अचानक रास्ते में लाउडस्पीकर का एक टावर उनकी कार पर गिर गया। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने टावर को संभालने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। ऐसे में टावर सीधा आशीष पटेल की कार पर आ गिरा। हादसा होने के बाद कार्यकर्ताओं में अफरातफरी मच गई। टावर को गिरने से रोकने के प्रयास में कई कार्यकर्ताओं को भी मामूली चोट लगी। हालांकि आशीष पटेल सुरक्षित हैं।

अनुप्रिया बोलीं- हम रहेंगे प्रतापगढ़ का कर्जदार

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रतापगढ़ पहुंचकर पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी प्रतापगढ़ का कर्ज नहीं उतार सकती। इस जिले से अपना दल का प्रदेश में खाता खुला था और पार्टी का पहला विधायक बना था। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. डॉक्टर सोनेलाल पटेल की यह कर्मभूमि रही। उन्होंने यहीं से कमेरा समाज को एकजुट करने का कार्य किया था। हम कभी प्रतापगढ़ को भूला नहीं सकते।

इससे पूर्व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के मंत्री डॉक्टर आशीष पटेल ने कहा कि हम अपनी पार्टी की सदस्तया उन्हें ही देंगे, जिनकी छवि साफ होगी। गुंडे माफिया को पार्टी में एंट्री नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने लोगों को साथ देने का आह्वान किया।

और पढ़ें
Next Story