UP Assembly Election 2022 : CM योगी के गढ़ में गरजे अखिलेश यादव, कहा- झूठे वादे कर BJP सरकार में जनता को दिया धोखा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपनी विजय रथ यात्रा (Vijay Rath Yatra) को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के गढ़ गोरखपुर पहुंचे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपनी विजय रथ यात्रा (Vijay Rath Yatra) को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के गढ़ गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होने प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होने कहा भाजपा विकास की राजनीति के बजाय विनाश की राजनीति कर रही है।
यूपी में लोगों ने पार्टी को केंद्र में लाया लेकिन बीजेपी (BJP) ने राज्य में किसानों, युवाओं, गरीबों, मजदूरों और व्यापारियों को धोखा दिया। क्या वे सोच सकते थे कि किसानों को मिलेगा कारों से कुचला जाएगा? उन्होने आगे कहा राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के बजाय, यह ईज ऑफ डूइंग क्राइम चल रहा है। गोरखपुर में एक व्यापारी की मौत हो गई और कासगंज में युवक की हत्या कर दी गई। अखिलेश ने कहा भाजपा बेरोजगारी,महंगाई और विकास पर बहस नहीं करती है।
ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका कई जवाब नहीं देना चाहता है। रथ यात्रा आजमगढ़ (Azamgarh) पहुंचते हुए उन्होंने कहा यहां के लोगों ने देश और पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। अगर कोई है जो आजमगढ़ को बदनाम कर रहे हैं तो वह भाजपा है क्योंकि वे विकास नहीं चाहते, कोई व्यवसाय नहीं चाहते और कोई नौकरी नहीं देना चाहते। वही आजमगढ़ अखिलेश का लोकसभा क्षेत्र है।
आजमगढ़ में एक राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण के बारे में बात करते हुए यादव ने आरोप लगाया कि जिले में एक कृषि विश्वविद्यालय (Agricultural University) बनाया जाना था। लेकिन इसे छीन कर गोरखपुर को शिफ्ट कर दिया गया। वही उन्होने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि भाजपा के लोग कहते थे कि जो चप्पल पहनेगा वह हवाई जहाज से जाएगा।
लेकिन, पेट्रोल इतना महंगा हो गया कि लोग मोटरसाइकिल भी नहीं चला सकते। सपा अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर की जनता विकास देखने का इंतजार कर रही है। मैं यहां राज्य के विकास की अपील करने आया हूं। बीजेपी को 2024 की चिंता नहीं करनी चाहिए बल्कि 2022 में लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने अन्नदाताओं का अपमान किया है। अब उनके खेतों पर कब्जा करने की तैयारी है। लेकिन अब ये सरकार जाने वाली है।
आगामी चुनाव (Assembly Election) परिवर्तन और समृद्धि के लिए होगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए। यह किसानों, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और छात्रों के सम्मान के लिए होगा। भाजपा (Farmers) के लोगों ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी। अब उनकी उपज का कोई मूल्य नहीं रह गया है। झूठे वादे करने वाली इस सरकार में ज्यादातर किसानों के साथ धोखा हुआ है। सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। उनकी आवाज को सड़कों पर दबाया जा रहा है।