राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन, राजनीतिक क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल रहे अंशुमान सिंह (Anshuman Singh) आज इस दुनिया से रुखसत हो गए। उनके निधन की खबर से राजनीतिक क्षेत्र और उनके शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन
जयपुर। राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल रहे अंशुमान सिंह (Anshuman Singh) आज इस दुनिया से रुखसत हो गए। उनके निधन की खबर से राजनीतिक क्षेत्र और उनके शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में लखनऊ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिटयूट में अंतिम सांस ली। फिलहाल उनके पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया जा रहा है। बताया गया है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व राज्यपाल अन्सुमान सिंह के निधन पर गहरा दुःख जताया है। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति रहे अंशुमान सिंह ने राजस्थान के राज्यपाल के रूप में 16 जनवरी, 1999 को पदभार ग्रहण किया था।
My heartfelt condolences at the passing away of Justice Shri Anshuman Singh, who served as Governor of Rajasthan & Gujarat. His contribution in the judiciary & public life shall always be remembered. May God give strength to his family members to bear this loss. May his soul RIP.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 8, 2021
सरकार ने घोषित किया राजकीय शोक
सरकार के राजकीय शोक घोषित करने के साथ ही आज तमाम जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया। वहीं मुख्यमंत्री सहित सरकार के तमाम राजकीय कार्यक्रम (महिला दिवस पर) उन्हे भी रद्द कर दिया। गहलोत ने सोशल मीडिया पर भी संवदेना व्यक्त करते हुए लिखा राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल के रूप में कार्य करने वाले न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। न्यायपालिका और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान इस नुकसान को सहन करने के लिए अपने परिवार के सदस्यों को शक्ति दे।