Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पंजाब भाजपा प्रमुख की गाड़ी पर हमले के मामले में राज्यपाल ने रिपोर्ट मांगी, कांग्रेस सांसद बोले- मैंने करावाया हमला

पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर ने राज्य के मुख्य सचिव से पंजाब भाजपा प्रमुख अश्वनी शर्मा की गाड़ी पर हमले के मामले में बुधवार को रिपोर्ट मांगी। घटना के बाद शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पंजाब भाजपा प्रमुख की गाड़ी पर हमले के मामले में राज्यपाल ने रिपोर्ट मांगी, कांग्रेस सांसद बोले- मैंने करावाया हमला
X

पंजाब राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर ने राज्य के मुख्य सचिव से पंजाब भाजपा प्रमुख अश्वनी शर्मा की गाड़ी पर हमले के मामले में बुधवार को रिपोर्ट मांगी। घटना के बाद शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्यपाल ने होशियारपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर हुए हमले को गंभीर करार दिया। राज्यपाल ने इस मामले में दोषियों को सजा दिलाने और कानून के अनुसार उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांगी की। भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल से मुलाकात की और मामले को तत्काल देखने का आग्रह किया। शर्मा के वाहन को सोमवार शाम हाथों में काले झंडे लिए कुछ शरारती तत्वों ने होशियारपुर जिले में एक टोल प्लाजा पर निशाना बनाया था। उस समय वह जालंधर से पठानकोट जा रहे थे।

उधर, कांग्रेस सांसद बोले- मैंने करवाया हमला, किसानों को छोड़ मुझ पर केस दर्ज करें

पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा की गाड़ी पर हमले को लेकर राज्य में राजनीतिक गतिविधियां सरगर्म हो गई हैं। इस मामले में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के एक बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है कि उन पर हमला मैंने करवाया है। पुलिस किसानों पर पर्चे दर्ज करने के बजाय मुझ पर केस दर्ज करे। किसान कृषि सुधार कानून के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे समय में उन पर पर्चे दर्ज न किए जाएं।

और पढ़ें
Next Story