राज्यसभा निर्वाचन: मध्यप्रदेश से भाजपा के दो, कांग्रेस के एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, इसलिए नहीं हुआ चुनाव
मध्यप्रदेश से राज्यसभा लिए भाजपा के दो और कांग्रेस से एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। ये हैं भाजपा से कविता पाटीदार, सुमित्रा बाल्मीकि और कांग्रेस से विवेक तन्खा। तन्खा पहले भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं जबकि पाटीदार और बाल्मीकि पहली बार चुनी गई हैं। किसी और सदस्य के नामांकन न दाखिल करने के कारण मतदान की नौबत नहीं आई और सदस्य संख्या के लिहाज से निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

X
Dinesh Nigam TyagiCreated On: 3 Jun 2022 10:18 AM GMT
भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा लिए भाजपा के दो और कांग्रेस से एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। ये हैं भाजपा से कविता पाटीदार, सुमित्रा बाल्मीकि और कांग्रेस से विवेक तन्खा। तन्खा पहले भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं जबकि पाटीदार और बाल्मीकि पहली बार चुनी गई हैं। किसी और सदस्य के नामांकन न दाखिल करने के कारण मतदान की नौबत नहीं आई और सदस्य संख्या के लिहाज से निर्विरोध निर्वाचन हो गया।
भाजपा ने खेला पिछड़ा, दलित, महिला का दांव
राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने पार्टी के सभी दिग्गजों को दरकिनार कर पिछड़ा, दलित और महिला का कार्ड खेला। इसीलिए पार्टी ने पिछड़े वर्ग की महिला कविता पाटीदार और दलित महिला सुमित्रा बाल्मीकि को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया। कांग्रेस इस मामले में पिछड़ गई।
Next Story