Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

MP : महिला को अगवा करने के बाद 5 दिनों तक गैंगरेप, फिर बेच दिया

खेत जा रही महिला का पहले अपहरण किया गया फिर उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे बंधक बना कर रखा गया और दूसरे शख्स को बेच दिया गया। पढ़िए पूरी खबर-

MP : महिला को अगवा करने के बाद 5 दिनों तक गैंगरेप, फिर बेच दिया
X

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मानव तस्करी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत जा रही महिला का पहले अपहरण किया गया फिर उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे बंधक बना कर रखा गया और दूसरे शख्स को बेच दिया गया। आरोपी फिर से महिला को बेचने की फ़िराक में थे, तभी महिला उनके चंगुल से भाग निकली।

मामला जौरा क्षेत्र के परसोटा गांव का है, जहां 5 जून को महिला का अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने खेत जा रही महिला का अपहरण कर कर लिया और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक उसे पांच दिनों तक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला को दूसरे आरोपी को बेच दिया। चार दिन बाद मौका मिलते ही महिला भाग खड़ी हुई। पुलिस ने महिला को अपनी आपबीती सुनाई।

महिला की शिकायत पर जौरा पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उसे पहले कैलारस शहर और बाद में मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा गया। खरीददार भी उसे बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म, मानव तस्करी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

और पढ़ें
Next Story