Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जबलपुर : किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, DMO ने रोका था धान का भुगतान

किसान संघ का आरोप- डीएमओ और प्रशासन के अड़ियल रवैये के चलते किसान ने की आत्महत्या। पढ़िए पूरी खबर-

जबलपुर : किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, DMO ने रोका था धान का भुगतान
X

जबलपुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना उजागर हुई है। किसान की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली है, बताया जा रहा है कि किसान धान बेचने पर राशि का भुगतान नहीं होने से परेशान था। इस मामले में किसान संघ ने डीएमओ और प्रशासन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये हैं।

यह घटना ग्राम बम्हनोदी की है, जहां पनागर निवासी लल्ला पटेल उम्र 40 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान लल्ला पटेल ने 11 जुलाई को फांसी लगाई थी। किसान संघ का आरोप है कि डीएमओ और प्रशासन के अड़ियल रवैये के चलते किसान ने आत्महत्या की है।

जानकारी के मुताबिक मृतक ने नुनियाकला खरीदी केंद्र क्र.2 में धान बेचा था। इस दौरान धान को अमानक बताकर डीएमओ ने भुगतान रोक दिया था। किसान संघ के आरोप के बाद प्रशासनिक अमला मृत किसान के घर पहुंचा।

और पढ़ें
Next Story