Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजधानी में गैंगवार : भाई की हत्या के आरोपी पर बहनों ने किया हमला, जेल से छूटने पर मारी गोली

हत्या के आरोपी के जेल से छूटने के बाद मृतक के परिजनों और उसके साथियों द्वारा खुलेआम गोली मारकर घायल कर दिया गया, वारदात को अंजाम देने वालों में मृतक अजय चोटी की 2 बहन और उसके साथी शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर-

राजधानी में गैंगवार : भाई की हत्या के आरोपी पर बहनों ने किया हमला, जेल से छूटने पर मारी गोली
X

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में एक बार फिर गैंगवार हुई है। बताया जा रहा है कि सट्टे को लेकर कुछ महीने पहले अजय चोटी नाम के बदमाश की यहां हत्या हुई थी। हत्या के आरोपी के जेल से छूटने के बाद मृतक के परिजनों और उसके साथियों द्वारा खुलेआम गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना से क्षेत्र में जहां दहशत का माहौल है।

कुछ महीने पहले अजय चोटी नाम के बदमाश की यहां हत्या हुई थी, जिसके बाद अब इस मामले का एक आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया था। इस दौरान अजय चोटी के परिवार ने आरोपी के ऊपर गोली चला दी और उसकी गाड़ी में आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने वालों में मृतक अजय चोटी की 2 बहन और उसके साथी शामिल हैं। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं शाहजहानाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें
Next Story