Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पंडित नेहरू की जन्मशताब्दी मनाएगी कांग्रेस, केंद्रीय नेतृत्व ने जारी किए ये निर्देश

कांग्रेस ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म शताब्दी पर पार्टी से लोगों से जोड़ने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पार्टी नेतृत्व ने एक सरकुलर जारी कर निर्देश दिए हैं कि 14 नवंबर से सात दिन तक हर स्तर पर पदयात्राएं की जाएं और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करा कर उन्हें कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश की जाए। इसके लिए पार्टी के बड़े नेता कम से कम एक रात गांव में लोगों के बीच बिताएं।

पंडित नेहरू की जन्मशताब्दी मनाएगी कांग्रेस, केंद्रीय नेतृत्व ने जारी किए ये निर्देश
X

भाेपाल। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म शताब्दी को पार्टी से लोगों से जोड़ने का अभियान चलाने के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पार्टी नेतृत्व ने एक सरकुलर जारी कर निर्देश दिए हैं कि 14 नवंबर से सात दिन तक हर स्तर पर पदयात्राएं की जाएं और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करा कर उन्हें कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश की जाए। इसके लिए पार्टी के बड़े नेता कम से कम एक रात गांव में लोगों के बीच बिताएं।

हर स्तर पर होंगी पदयात्राएं

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा एक सरकुलर भेजा गया है। इसे सभी जिला, ब्लाक इकाईयों के साथ सांसदों, विधायकों एवं प्रमुख नेताओं को भेजा गया है। सरकुलर के अनुसार हर स्तर पर पार्टी की ईकाईयां एवं नेता 14 नवंबर से सात दिन तक पदयात्रा निकालेंगे और गांवों में रात्रि विश्राम भी करेंगे।

कांग्रेस की नीतियों की देंगे जानकारी

सिंह ने बताया कि पदयात्रा के दौरान कांग्रेस की नीतियों की जानकारी लोगों को दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि कांग्रेस का इतिहास क्या है। आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक कांग्रेस ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में क्या - क्या किया है। यह भी बताया जाएगा कि मौजूदा भाजपा सरकार किस तरह सत्तर साल की कमाई पूंजीपतियों के हाथ बेचेन पर आमादा है।

देश की ज्वलंत समस्याओं पर होगी चर्चा

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता बताएंगे कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किस कदर लोगों का जीना दूभर है और महंगाई आसमान छू रही है। इस दौरान लोगों को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की अन्य नाकामियां भी बताई जाएंगी।

और पढ़ें
Next Story