Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam ki Jankari: झारखंड में हो सकती है बारिश, राज्य के इन 16 जिलों में अलर्ट जारी

Mausam ki Jankari: इन दिनों देश के कई राज्यों में बारिश और उमस से लोग परेशान है। लेकिन वहीं झारखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Mausam ki Jankari: झारखंड में हो सकती है बारिश, राज्य के इन 16 जिलों में अलर्ट जारी
X

Mausam ki Jankari: इन दिनों देश के कई राज्यों में बारिश और उमस से लोग परेशान है। लेकिन वहीं झारखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि आज झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के 16 जिलों में आज बारिश हो सकती है। थोड़ी देर में राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि रांची समेत रामगढ़, बोकारो, गुमला, देवघर, जैसे इलाकों में बरसात होगी।

वहीं अन्य जिलों की बात करें तो धनबाद, हजारीबाग, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, जैसे इलाकों में गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है। अभी हाल ही में झारखंड में हुई बारिश की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम, बंगाल के इलाकों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में उमस गर्मी राहत मिलने की उम्मीद है।

और पढ़ें
Next Story