Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Jharkhand News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, झारखंड के 300 थानों में महिला हेल्‍प डेस्‍क बनेंगे

झारखंड में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में 300 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनेंगे।

Jharkhand News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, झारखंड के 300 थानों में महिला हेल्‍प डेस्‍क बनेंगे
X

झारखंड में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में 300 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनेंगे। यह काम निर्भया फंड से किया जाएगा। राज्य के डीजीपी एमवी राव ने इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के डीजीपी एमवी राव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश की महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस अधिकारी मामले को दबाने, समझौता कराने की कोशिश करेंगे, तो उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन पर भी प्राथमिकता दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर झारखंड के 300 थानों में 300 महिला हेल्प डेस्क बनेंगे ताकि प्रदेश के अंदर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर लगाम लगाई जा सके।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अगर प्रदेश में कहीं भी महिला या बच्ची का शव मिलेगा। तो वहां पर एसपी जायजा लेने जाएंगे। साथ ही एसपी की मॉनिटरिंग में पूरी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अगले महीने से प्रदेश में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी।

और पढ़ें
Next Story