Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम में IED बम धमाका, 2 जवान शहीद और कई घायल

लांजी गांव में धमका आज सुबह 8:45 बजे हुआ। धमाके में शहीद होने वाले जवान झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के थे। जबकि तीन घायल हो गए।

झारखंड: पश्चिम सिंहभूम में IED बम धमाका, 2 जवान शहीद और कई घायल
X

आईईडी धमाका

झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव में आईईडी धमाका हो गया। इस धमाके में दो जवान शहीद हो गए और तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लांजी गांव में धमका आज सुबह 8:45 बजे हुआ। धमाके में शहीद होने वाले जवान झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के थे। जबकि तीन घायल हो गए। इस हादसे में सीआरपीएफ की 197 बटालियन का एक जवान भी घायल हुआ है। खबरों की मानें तो हताहतों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि जगुआर एसॉल्ट ग्रुप 11, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम आज सुबह तड़के सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। सीरीज में आईईडी धमाके हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कोल्हान डीआईजी, चाईबासा एसपी मौके पर पहुंच गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में कांस्टेबल हार्डवर शाह (पलामू) एजी 11 (जेजे) और कांस्टेबल किरण सुरीन (सिमडेगा) एजी 11 (जेजे) शहीद हुए हैं। जबकि, हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्डा) एजी 11 (जेजे), कांस्टेबल दीप टोपनो (खूंटी) एजी 11 (जेजे) और कांस्टेबल निक्कू उरांव (लातेहार) एजी 11 (जेजे) घायल हुए हैं।

और पढ़ें
Next Story