Jharkhand Coronavirus : झारखंड में अभी तक 11,05,764 लोगों के सैंपल की हुई जांच, शिबू सोरेन को अस्पताल से मिली छुट्टी
झारखंड में लगातार कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है । वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

झारखंड में लगातार कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है । वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। झारखंड में अभी तक 11,05,764 लोगों के सैंपल की जांच हो गयी है, जिसमें से 10,54,701 लोग निगेटिव आये हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए थे। जहां उनके कोरोना जांच अब नेगेटिव आई है और इसके बाद अब अस्पताल प्रशासन ने उन्हें छुट्टी दे दी है। इससे पहले उन्हें रूम आइसोलेशन में रखा गया था।
बता दे कि शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था और उसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज 26 अगस्त से किया जा रहा था।
जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड में अब तक 11 लाख से ज्यादा कोरोना सेम्पल की जांच हो चुकी है। जिसमें से 10 लाख से ज्यादा लोगों के नेगेटिव रिपोर्ट आई है। जिसमें से 51000 लीटर पाए गए हैं। लगातार प्रदेश के अंदर कोरोना की जांच तेज कर दी गई है।
झारखंड का रिकवरी रेट 70.86 फीसदी है। झारखंड का रिकवरी रेट फिर गति पकड़ने लगा है। बीते 24 घंटे के अंदर झारखंड में 1854 मामले सामने आए हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा रांची जिले में पाए गए हैं। बता दें कि झारखंड में राजधानी रांची में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।
रांची में अब तक 708 लोग पूर्णा की चपेट में आ चुके हैं और इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, पलामू, कोडरमा से प्रदेश जिले शामिल है। एक्टिव केस 14410 हो गया है। झारखंड में स्वस्थ होनेवालों की कुल संख्या 36184 पहुंच गयी है।